Breaking News

आजमगढ़ में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धन्वंतरि जयंती समारोह का हुआ आयोजन

Spread the love
आजमगढ़ : नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) आज़मगढ़ के तत्वावधान में कल शाम को चाइल्ड केयर क्लिनिक सिधारी के सभागार में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धन्वंतरि जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय रहे। सर्वप्रथम अतिथि पंकज कुमार पाण्डेय, अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. वी.एस. सिंह, महिला फोरम अध्यक्ष डॉ. आरती सिंह ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित तथा आरती करके औपचारिक रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात डॉ. वी.एस. सिंह, डॉ. पी.एन. मिश्रा, डॉ. अबु शहमा खान, डॉ. अज़ीम अहमद ने माल्यार्पण करके तथा डॉ. आरती सिंह और डॉ. डी.डी. सिंह ने बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद उपस्थित सभी चिकित्सकों ने धन्वंतरि वंदना का गान किया।
मुख्य अतिथि पंकज कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज पूरे देश में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस और धन्वंतरि जयंती मनाई जा रही है। आयुर्वेद के बारे मे बोलते हुए उन्होंने कहा कि आयुर्वेद सिर्फ चिकित्सा ही नहीं है, वरन यह एक जीवनशैली है। इसके अतिरिक्त जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसीलिए आज पूरी दुनिया आयुर्वेद को अपनाने पर जोर दे रही है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. वी.एस. सिंह ने कहा कि भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से उत्पन्न हुए और उन्होंने विश्व को आयुर्वेद के रूप में अमृत समान चिकित्सा प्रदान की। डॉ. पी.एन. मिश्रा ने वर्तमान परिवेश में आयुर्वेद की अनिवार्यता पर जोर देते हुए इसे प्रमुख चिकित्सा पद्धति बताया। अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह ने कोरोना काल में आयुर्वेदिक औषधियों के प्रभाव का विस्तृत वर्णन किया। डॉ. आरती सिंह ने महिलाओं में आयुर्वेदिक दवाओं की उपयोगिता पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के अंत मे नीमा आज़मगढ़ परिवार ने मुख्य अतिथि महोदय को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. वी.के. सिंह, डॉ. बी.बी. सिंह, डॉ. डी.के. राय, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. वेद प्रकाश सिंह, डॉ. आरती सिंह, डॉ. तपन विश्वास, डॉ. सुजय विश्वास, डॉ. अज़ीम अहमद, डॉ. मो. ताहिर, डॉ. वी.एस. सिंह, डॉ. पी.एन. मिश्रा डॉ. अबु शहमा खान, डॉ. डी.डी. सिंह, डॉ. डी.सी. श्रीवास्तव, अशोक कुमार, मिथिलेश चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वी.एस. सिंह ने तथा संचालन डॉ. डी.डी. सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial