Breaking News

सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकाली रथ यात्रा

Spread the love

फतेहपुर। अखंड भारत के निर्माता भारत रत्न देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 146 वीं जयंती पर रविवार की सुबह लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने पटेलनगर चौराहा स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात रैली का आयोजन किया गया। विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया और रास्ते में पड़ने वाले महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
फाउंडेशन के वीरेंद्र पटेल ने प्रतिमा स्थल पर झंडा रोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगीत एवं वंदेमातरम गाया। इसके उपरान्त श्री पटेल के अलावा राम विशाल पटेल, राजेश सिंह, कमलेश योगी, संजय सचान, सुरेश सचान आदि ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। एडीएम व एसडीएम ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पथरकटा चौराहा पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। किंकर आटो सेल्स के सामने प्रवीण सिंह पटेल के नेतृत्व में रथ का स्वागत किया गया। बिंदकी बस स्टाप होते हुए रथ यात्रा सदर अस्पताल से बाकरगंज, ज्वालागंज, पीरनपुर, वर्मा चौराहा, हरिहरगंज, देवीगंज, राधानगर चौराहा, जोनिहां चौराहा, अवंतीबाई चौराहा, विद्यार्थी चौराहा पहुंची। रास्ते पर रथ का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial