Breaking News

एनसीसी कैडेटों ने निकाली विधिक जागरूकता रैली

Spread the love

फतेहपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में रविवार को जनपद न्यायालय परिसर से एनसीसी कैडेटों की विधिक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। विभिन्न मार्गों से रैली भ्रमण करते हुए पुनः न्यायालय परिसर पहुंची जहां समापन किया गया। रास्ते पर कैडेटों ने लोगों को विधिक जानकारी दी।
रैली का शुभारंभ करते हुए जिला जज अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गांव-गांव विधिक जागरूकता शिविर एवं डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्राधिकरण के मार्गदर्शी सिद्धान्तों का अनुपालन करते हुए विधिक जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। उन्होने भारतीय संविधान के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। रैली में नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. अहमद खान ने जनपद न्यायाधीश को बैच लगाकर रैली शुभारंभ एवं संबोधन के उपरान्त सचिव अनुराधा शुक्ला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पास्को एक्ट अनुभव द्विवेदी समेत अन्य न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में विधिक जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार गौड़, एनसीसी कमांडेंट एवं एनसीसी छात्र एवं छात्राओं को विधिक जानकारी दी गई। रैली में आए सभी लोगों को अहिंसा, भयमुक्त जीने के लिए प्रेरणा दी गई। सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय अखंडता दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता रैली दीवानी न्यायालय से निकलकर पटेलनगर चौराहा, पथरकटा चौराहा, एसपी आवास, डीएम आवास होते हुए अवंतीबाई चौराहा, विद्यार्थी चौराहा से पुनः न्यायालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial