Breaking News

प्रयागराज भाजपा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को विकास मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया

Spread the love
घूरपुर। भाजपा की सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है। उक्त बातें करमा के एक कालेज में आयोजित भाजपा पिछड़ा मोर्चा करछना मंडल की कार्य समित की बैठक के मुख्य अतिथि काशी प्रांत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह पटेल ने कार्य कर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। आगे कहा कि पिछड़ा मोर्चा पर यमुनापार के चारों विधान सभा में कमल का फूल खिलाने की जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश कार्य समित के सदस्य रंगबली पटेल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल ने सरकार की योजनाओ को बताते हुए कहा कि भाजपा में ही पिछड़ा वर्ग का विकास के साथ ही सम्मान है सरकार मे 27 पिछड़ा वर्ग के पहली बार भाजपा में मंत्री है। इसी के साथ 31 अक्टूबर को यमुनापार मे आयोजित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के जनसभा में पिछड़ा वर्ग को बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने की अपील की। अध्यक्षता कर रहे ज़िला उपाध्यक्ष धर्मराज राज़ पाल ने कहा कि आगामी विधासभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा 350 सीट जीत कर फिर योगी की सरकार बनेगी। बैठक के संयोजक करछना मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने अतिथियों को माला पहना कर स्वागत कर आभार प्रकट किया। संचालन मंडल उपाध्यक्ष रजवंत सिंह पटेल ने किया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष चाका अखिलेश सिंह, शोभा लाल, मान सिंह पटेल, विनोद प्रताप सिंह, गुडडू सिंह, रोहित पाल, दिनानाथ पाल, दिलीप पटेल चंद्रबली सिंह, घनानंद पटेल, अमित कुमार विश्वकर्मा,अभिषेक सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial