Breaking News

भाजपा को हो गया प्रियंका फोबिया : प्रदीप जैन

Spread the love

प्रियंका गांधी का संदेश लेकर पहुँची प्रतिज्ञा यात्रा, हुआ स्वागत
फतेहपुर। विधानसभा चुनाव मिशन-2022 को सफल बनाने के लिए कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का संदेश लेकर जनपद पहुंची प्रतिज्ञा यात्रा के जनपद आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया।
मंगलवार को कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का संदेश लेकर प्रतिज्ञा यात्रा के साथ जनपद पहुंचे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस पार्टी प्रदेश महासचिव राकेश सचान व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य द्वारा संदेश यात्रा का पार्टी कार्यकर कार्यकर्ताओं ने जनपद सीमा और जोरदार स्वागत किया तत्पश्चात बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यक्रमों के पश्चात शहर सीमा नऊवाबाग बाईपास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। स्वागत के पश्चात नऊवाबाग स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, कांग्रेस महासचिव व पूर्व सांसद राकेश सचान, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महासचिव एवं प्रियंका गांधी द्वारा केवल वादा नहीं किया गया बल्कि प्रदेश की जनता से प्रतिज्ञा की गई है और सरकार बनने पर प्रतिज्ञा निभाई जाएगी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने, स्नातक पास छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी, किसानों की उपज को दाम बढ़ाने व प्रदेश में बीस लाख सरकारी रोजगार दिलाए जाने के साथ ही प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को नियमित व सम्मानजनक वेतन दिलाने का काम किया जाएगा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में जनता परेशान है। बढ़ी हुई महंगाई बेरोजगारी से जनता ऊब चुकी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम के साथ ही खाद्य पदार्थों के दाम भी बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कहने और करने में अंतर है। भारतीय जनता पार्टी को प्रियंका फोबिया हो गया है। प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों को अनुमति नहीं दी जाती। उन्होंने हाथरस व लखीमपुर घटना के बाद उन्हें जाने से रोका गया। कहा कि कांग्रेसी शासित राज्य में योजनाओं को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी कार्य करते हुए प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं बढ़ी है। भारतीय जनता पार्टी शासन में विकास कोसों दूर चला गया है। सरकारी सेक्टर पूंजीपतियों के हाथों में सौंपे जा रहे हैं। भाजपा केवल हिंदू-मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है उसे करके दिखाती है। प्रदेश में गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि गठबंधन केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन से ऊब चुकी जनता कांग्रेस पार्टी के साथ है और 2022 के चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने का काम करेगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला, प्रदेश सचिव विशाल प्रजापति, यदुवंश सिंह, जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, राजन तिवारी, पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी, सुधाकर अवस्थी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबलू कालिया, चंद्र प्रकाश लोधी, इशरत, विवेक मिश्रा, राजीव लोचन, पंकज सिंह गौतम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial