फतेहपुर। नवयुवक जागरण रामलीला कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रेवाड़ी बुजुर्ग में भव्य रामलीला का आयोजन किया गया। रामलीला में प्रदेश के ख्याति प्राप्त कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया।
रामलीला का शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत पांडेय ने भगवान राम दरबार की आरती कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलकर जीवन को कृतार्थ किया जा सकता है, क्योंकि भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उनके आदर्श प्रासंगिक है। क्षेत्र में चर्चित रेवाड़ी बुजुर्ग की रामलीला का कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित होता चला आ रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला समिति द्वारा सब्जी मण्डी मैदान में दो दिवसीय रामलीला का भव्य आयोजन किया गया। रामलीला में रामजी गोपाल जी जागरण पार्टी ने अद्भुत झांकियां दिखाई। झांकियो में राधा-कृष्ण, सुदामा चरित्र, शिव तांडव सहित तमाम झांकियां प्रस्तुत की। रामलीला में प्रथम दिन कलाकारों ने विश्वामित्र संवाद, ताड़का वध का मंचन किया। रामलीला देखने के लिए लक्ष्मणपुर, इब्राहीमपुर, रामपुर, सैरपुर, देवमई, कैथनखेडा, रेवाड़ी खुर्द सहित दो दर्जन गावों ने हिस्सा लिया। इस मौके मौके पर अजीत सैनी, नीलू अग्निहोत्री, रवी मिश्रा, अशोक निषाद, छोटे यादव, महेश सोनकर, पम्मू मिश्रा, ओम वर्मा, नवल वर्मा, पीयूष दीक्षित, रजय सिंह, चंचल, जीतू, चंदन, अवधेश, रितिक मौजूद रहे।
