Breaking News

सपा सदर विधानसभा महासचिव बने बृजेश

Spread the love

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की सहमति से जयरामनगर जोनिहां चौराहा निवासी बृजेश सिंह यादव को सदर विधानसभा की कार्यकारिणी में विधानसभा महासचिव मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने आशा जताई कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग किया जाए। उधर नवमनोनीत महासचिव ने भरोसा दिलाया कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगें सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर आगामी विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial