फतेहपुर। करवां चौथ का पर्व चौबीस अक्टूबर को मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां के लिए सुहागिन महिलाएं जुटी हुई हैं। त्योहार को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार चूड़ी व श्रृंगार का सामान खरीदने के लिए चौक व चूड़ी वाली गली में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। पर्व को सिर्फ दो दिन शेष रहने के चलते महिलाएं तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं।
करवां चौथ के पर्व पर सुहागिनें पति के दीर्घायु होने की कामना के साथ करवां का पूजन कर पूरे दिन अन्न जल का त्याग कर व्रत रखती हैं। इस दिन का हिंदू समुदाय में विशेष महत्व है। करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाएं बड़े ही धूमधाम के साथ मनाती हैं। पर्व को लेकर महिलाओं द्वारा दशहरा के बाद से ही तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। नए वस्त्रों के साथ-साथ चूड़ी व श्रृंगार का सामान खूब बिक रहा है। चूड़ी वाली गली में चूड़ी विक्रेता अनीस ने बताया कि पर्व को लेकर विभिन्न वैरायटी की चूड़ियां उपलब्ध हैं। जो महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। पर्व के चलते महिलाओं की भीड़ उमड़ रही हैं। शनिवार को बाजार में और अधिक भीड़ देखी जाएगी। इसके अलावा ज्वैलर्स की दुकानों में भी महिलाओं को खरीददारी करते देखा गया। जो अपने लिए पायल, बिछिया आदि गहनों की खरीददारी करती रहीं।
