Breaking News

गंगा रन रेस 24 को, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Spread the love

फतेहपुर। जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि आगामी 24 अक्टूबर को जिला गंगा सुरक्षा समिति की ओर से बालक-बालिकाओं की पांच किमी0 गंगा रन रेस का आयोजन किया जा रहा है। रेस कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर पटेल नगर चौराहे से आईटीआई रोड होते हुए वर्मा चौराहा से ज्वालागंज, शान्तीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में समाप्त होगी। प्रतियोगिता में लगभग 200 प्रतिभागी भाग लेंगे। इच्छुक प्रतिभागी भी रेस में भाग ले सकते हैं। जिसके संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने गंगा रन को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर प्रभागीय निदेशक वन रामानुज त्रिपाठी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, नामित सदस्य शैलेन्द्र शैलेंद्र शरन सिंपल जिला संयोजक नमामि गंगे, जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial