Breaking News

स्मृति दिवस पर एसपी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

फतेहपुर। पुलिस स्मृति दिवस अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर शोक परेड का आयोजन किया गया। गार्द ने सलामी दी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होने कहा कि जनता की सेवा करते हुए कई पुलिस के जवानों ने अपनी प्रांणों की आहूति दी है। उनके सम्मान में प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होने कहा कि शहीद जवानों के परिवारीजनों के साथ विभाग हमेशा साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial