Breaking News

विभाग से लंबित मामलों का नियमानुसार निस्तारण कराएं : सीडीओ

Spread the love

फतेहपुर। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सीडीओ ने निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से लंबित मामलों का नियमानुसार ससमय निस्तारण कराएं। निवेश मित्र पोर्टल से जिन विभागों से लाभार्थियों के आवेदन पत्र निरस्त किये गये, उनके कारण की जांच करें। लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड फतेहपुर एसडब्लूसी प्रबंधक, नेशनल हाइवे ऑथरिटी रायबरेली, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी सीडा आदि से संबंधित प्रकरणों को नियमानुसार कार्यवाही करके कार्यों को करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में नेशनल हाइवे ऑथारिटी रायबरेली ने अपने प्रतिनिधि भेजने पर पत्राचार करने के निर्देश सम्बंधितों को दिये। पिछली बैठक की कार्यवाही की जांच किया। उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिए कि जिन बैंकों में ऋण संबंधी पत्रावली लंबित है, उनका निस्तारण कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी व्यापारियों द्वारा समस्याएं बताई गई हैं उनका नियमानुसार त्वरित गति से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि पीएमईजीपी, एमवाईएसवाई, ओडीओपी के लक्ष्य प्राप्त हुए है, प्राप्त आवेदन को बैंकों में प्रेषित करके लाभार्थियों को शत प्रतिशत ऋण उपलब्ध कराए ताकि उद्यमी रोजगार लगा सके। छोटे-छोटे उद्योगों के व्यापारियों को अपने उद्योगों का विस्तार करने के लिए प्रचार-प्रसार कराया जाए। औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योग लगाने के लिए जो प्लाट खाली उनकी सूची संबंधित एजेंसी उपलब्ध कराये। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, अधीक्षण अभियंता विद्युत, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, एलडीएम सहित संबंधित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial