Breaking News

भाजपा को उसका अहंकार करेगा पराजित : शिवपाल

0 0

फतेहपुर। जनता से किए वादे पूरी न करने वाली भारतीय जनता पार्टी को उसका अहंकार ही पराजित करेगा। विधानासभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सेक्युलर दलों के साथ गठबंधन करेगी। पार्टी के गठबंधन में समाजवादी पार्टी प्राथमिकता पर है। नेताजी मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद उनके साथ है। 2022 के चुंनाव में गैर भाजपा सरकार बनाने में प्रसपा अहम रोल अदा करेगी। उक्त बातें समाजिक परिवर्तन यात्रा के दो दिनों के प्रवास पर जनपद आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारो से रूबरू होते हुए कही।
मथुरा जनपद के वृन्दावन से शुरू हुई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की सामाजिक परिवर्तन यात्रा के दो दिनों के जनपद प्रवास के लिए बांदा से फ़तेहपुर जनपद पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव व राष्ट्रीय सचिव बीना पटेल के नेतृत्व में प्रसपा कार्यकर्ताओं ने जनपद सीमा पर जोरदार स्वागत किया। वहीं अयाह शाह कस्बा में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व अयाह-शाह विधानासभा से दावेदार महेश चंद्र साहू के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा का बहुआ, राधानगर, ज्वालागंज समेत अन्य जगह जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात लोकनिर्माण विभाग के डाक बंगले में रात्रि विश्राम के बाद सुबह लगभग ग्यारह बजे खागा कस्बा के लिए यात्रा रवाना हुई। जहां से कौशाम्बी व प्रयागराज जनपद जाएगी। यात्रा के रवानगी से पूर्व लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने के लिए जनता से किए हुए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार में नौकरशाही पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर है। बुलडोज़र और ठोंक दो की नीति पर चल रही है। भाजपा सरकार को उसका अहंकार ही ले डूबेगा। विधानसभा चुंनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि प्रसपा सभी सेक्युलर दलों के साथ गठबंधन कर प्रदेश में बनने वाली सरकार में अहम रोल अदा करेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी को मुख्य वरीयता समाजवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास कार्य ठप हो गये है। उन्होंने जनपद में दिखाई देने वाले ओवर ब्रिज को अपनी पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान की उपलब्धि बताया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि युवा परेशान है उसे रोज़गार नहीं मिल रहा है। मंहगाई व भ्रष्टचार चरम सीमा पर है। उन्होंने भाजपा सरकार को झूठ बोलने और बुलडोज़र वाली सरकार बताया। प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन होने व सींटो के बंटवारे की बात को टालते हुए उसे आगे की रणनीति बताया। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह उनके साथ है। विधानसभा चुंनाव में समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर चुंनाव लड़ेंगे। उनकी प्राथमिकता समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की है। उन्होंने कहा कि जनता से किए वादों पर खरा न उतरने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उसका अहंकार ही ले डूबेगा और 2022 के चुंनाव में प्रसपा गैर भजपा सरकार बनाने में अहम रोल अदा करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामशरण यादव, अज़हर उद्दीन बब्बू, आलोक द्विवेदी आदि रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
0Shares

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published.