Breaking News

कारागार राज्यमंत्री ने महाविद्यालय का किया भूमि पूजन

Spread the love

क्षेत्र के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा महाविद्यालय : जैकी
फतेहपुर। भिटौरा ब्लाक की ग्राम सभा भिटौरा में प्रस्तावित इंटर कॉलेज व महाविद्यालय निर्माण का भूमि पूजन बुधवार कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी व प्रबंधक राजू आर्य ने भूमि पूजन कर संपन्न किया।
कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि भिटौरा ग्राम सभा में इंटर कॉलेज व महाविद्यालय क्षेत्र के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आसपास के तमाम गांव के छात्र छात्राओं को अब पढ़ाई करने के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। गांव में ही रह कर अपनी पूरी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन अमरजीत भारती ने किया। इस मौके पर सपा के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, शहर काजी अब्दुल्ला शहीदुल इस्लाम, धीरेंद्र वीर एडवोकेट, डा. रामनरेश पटेल, देवनाथ धाकड़े, अनिल यादव, राजू, राम बहादुर, सुनील, पूर्व प्रधान राजेश, सीताराम, जयराम, राम बहादुर, चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी राजा, हाजी रफी, पूर्व चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी, विक्रम सिंह यादव, धीरज बाल्मीकि, मोहर सिंह पटेल, विश्वजीत, विनोद विश्वकर्मा, शीतल प्रसाद यादव, भक्तदास बाल्मीकि, डॉ अमित पाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial