Breaking News

राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से योजना लागू करने की कार्यकर्ता दे रहे गांरटी

Spread the love

आप की सरकार बनते ही 300 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री : श्रीराम
फतेहपुर। आम आदमी पार्टी प्रदेश में सरकार बनने के बाद गारंटी के साथ 300 यूनिट बिजली फ्री देने के साथ ही किसानों को मुफ्त बिजली व बकाया बिल माफ किया जायेगा। दिल्ली के विकास मॉडल के दम पर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत हासिल करेगी और सरकार बनाने का काम करेगी। पार्टी की ओर से बांड जारी कर कार्यकर्ता प्रदेश की जनता को योजना के लागू किये जाने की गारंटी दे रहे हैं। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक श्रीराम पटेल ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
बुधवार को सिविल कोर्ट परिसर स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक श्रीराम पटेल ने कहा कि पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से प्रदेश की जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री देने के साथ ही किसानों को मुफ्त बिजली व बकाया बिल माफ करने की घोषणा को गारंटी के साथ लागू करने के लिए बांड जारी किए गए है। जनता को गारंटी कार्ड भरवा कर उन्हें भरोसा दिलाया गया है। विधानसभा चुंनाव में पार्टी जीत हासिल कर सरकार बनाती है तो योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने आप की ओर से विधानसभा चुंनाव का बिगुल फूंकते हुए प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ संजय सिंह दस अक्टूबर को इस सुल्तानपुर जनपद के कादरीपुर से इस योजना का श्रीगणेश कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत काफी उत्साहजनक रही है जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के संकेत दे रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से जनता को फ्री बिजली योजना का कार्ड भरकर योजना को लागू होने की गारंटी दे रहे है। प्रदेश में सरकार बनती है तो प्रदेश की जनता को बढ़े हुए बिजली के बिल से राहत मिलेगी। इस मौके पर रंजीत कुमार मौर्य, ज्ञान सिंह, राम किशोर, रतिलाल, हीरालाल, मो. शाहजहाँ एडवोकेट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial