Breaking News

शपथ ग्रहण समारोह में सरदार पटेल की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

Spread the love

फतेहपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन का विस्तार किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अखंड भारत के निर्माता भारत रत्न स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पटेलनगर चौराहा स्थित प्रतिमा के पास आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। समारोह में फाउंडेशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों में प्रयागराज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पटेल, युवा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, राम विशाल सिंह पटेल को जिला प्रभारी संगीता सचान महिला जिला अध्यक्ष खागा, तहसील अध्यक्ष कन्हैया लाल, धाता ब्लॉक अध्यक्ष दीन दयाल सिंह, धाता ब्लाक महासचिव अनिल सिंह, विजयीपुर ब्लॉक अध्यक्ष राम चंद्र निषाद, अंकित पटेल को नगर अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। शपथ दिलाने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं फाउंडेशन के प्रमुख महासचिव संजय सचान ने सभी पदाधिकारियों ने निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। इस मौके पर मुख्य ट्रस्टी जनसेवक राजेश सिंह, आशीष सिंह, बाबा रामसनेही, सतीश मिश्रा, कौशल किशोर मिश्रा, महेंद्र सिंह, रितिक पटेल, अशोक सचान, महेंद्र मौर्य, आईटी प्रभारी अभिजीत पटेल, प्रभात मणि, सौरभ कुमार, लालू, दीपक, कौशल, प्रांजुल, विजयदत्त, दिनेश, रितिक पटेल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial