Breaking News

एआईएमआईएम के जिला सचिव बने अता उल्ला

Spread the love

जहानाबाद विधानसभा अध्यक्ष पद की वसीम को मिली जिम्मेदारी
फतेहपुर। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष मोही उद्दीन एडवोकेट ने संगठन मजबूती के उद्देश्य से जिला सचिव पद पर अता उल्ला व जहानाबाद विधानसभा अध्यक्ष पद पर वसीम को मनोनीत किया। दोनों पदाधिकारियों का साथियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने आशा जताई कि संगठन की नीतियों एवं रीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।
रविवार आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला कार्यालय में बैठक आहूत की गई। जिसमें संगठन मजबूती को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मनोनयन करते हुए कहा कि जिले में पार्टी की विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। अधिक से अधिक लोगों को एआईएमआईएम से जोड़ने का काम करें। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान की जा सके। उन्होने कहा कि मनोनीत पदाधिकारी सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास में रखते हुए अपने दायित्व की पूर्ति करें और अपनी निष्ठा व परिश्रम से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असद उद्दीन ओवैसी व प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के हाथों को मजबूत बनाएंगे। उधर नवमनोनीत पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनका मकसद होगा। अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए वह जी-जान से मेहनत करेंगे। इस मौके पर तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial