फतेहपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को फतह किए जाने के उद्देश्य से निकाली जा रही समाजवादी संदेश यात्रा रविवार को हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में घूमी। सपाईयों ने जन-जन के बीच सपा की नीतियों एवं रीतियों को पहुंचाकर आगामी चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का आहवान किया।
सपा नेता मुन्नालाल यादव ने समाजवादी संदेश यात्रा का आयोजन किया। यात्रा में बड़ी संख्या में हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। साइकिल पर सवार होकर सपाईयों ने हथगांव, रायचंद्रपुर, चायमालपुर, सिठौरा, गोकुलपुर, चक इटैली, नरौली, मंगरेमऊ, कुड़िया, लालदासपुर, अचाकापुर, बड़हा, हरीरामपुर कैथोला आदि गांवों का भ्रमण किया। सपाईयों ने ग्रामीणों को जागरूक किया कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा को पार कर चुकी है। प्रदेश में कानून का राज नहीं बल्कि जंगलराज कायम है। विकास की एक ईंट भी विधानसभा क्षेत्र में नहीं रखी गई। इसलिए आगामी चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत बनाएं। इस मौके पर पूर्व विधायक मो. सफीर, अरूणेश पांडेय, पूर्व प्रमुख हस्वा इंद्रसेन सिंह यादव, शेर सिंह यादव, रमेश यादव, रमेश पासवान, अनूप लोधी, मोंटू चौधरी, पवन यादव भी मौजूद रहे।
