फतेहपुर। बुखार व खून की कमी के कारण बीमार मासूम की जान बचाने के लिए सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप के एक्टिव मेंबर ने ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। बच्चे के परिजनों ने एक्टिव मेंबर के प्रयास की सराहना की।
रसूलपुर पोस्ट फरसी गांव निवासी अखिलेश का पुत्र अरमान (6 माह) कई दिनों से बुखार से पीड़ित है। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसके शरीर में खून की कमी बताई और 100 एमएलओ पाजिटिव ब्लड की जरूरत बताई। बच्चे के पिता बाहर काम करते हैं। जिस कारण वह रक्तदान नहीं कर सकते। मरीज के तीमारदार प्रदीप कुमार का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है लेकिन किसी कारणवश वह रक्तदान नहीं कर सकते हैं। मरीज के तीमारदार उसके बड़े पापा प्रदीप कुमार काफी परेशान थे। जब मरीज के तीमारदार ब्लड बैंक पहुंचे तो काफी परेशान थे। तभी श्याम ब्लड बैंक से कॉल सर्व फॉर ह्यूमैनिटी टीम के पास आई। बताया गया कि मरीज के अटेंडर प्रदीप कुमार काफी परेशान हैं। उनके पास रक्तदान करने के लिए कोई नहीं है। उनको तत्काल ओ पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता है। जैसे ही केस सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाला गया तो एक्टिव मेंबर वरिंदर सिंह पवि रक्तदान के लिए तैयार हो गए। रात 11 बजे श्याम ब्लड पहुंच कर अपना ओ पॉजिटिव रक्त रक्तदान किया। आज वरिंदर सिंह ने अपना 13 रक्तदान किया। जिससे बच्चे के अटेंडर प्रदीप कुमार को ब्लड उपलब्ध हो सका। टीम से गुरमीत सिंह, मरीज के अटेंडर प्रदीप कुमार ब्लड बैंक से प्रवीण प्रसून भैया उपस्थित रहे।
