Breaking News

समाजवादी संदेश यात्रा ने बच्चों को कराया योगाभ्यास

Spread the love

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के बैनर तले समाजवादी योग संदेश यात्रा के जनपद आगमन पर बिलन्दा स्थित ओपी यादव इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को योगासन एवं योग के लाभ की जानकारी देने के साथ ही समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के बिलंद कस्बा स्थित ओपी यादव इंटर कॉलेज में समाजवादी योग संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें योगाचार्य अजय कुमार पाठक ने छात्र-छात्राओं को योग करने के तरीके व लाभ जानकारी दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए योगाचार्य आचार्य अजय कुमार पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख एव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर वह प्रदेश भर में भृमण कर बच्चों को योग विद्या की जानकारी व योग के ज़रिए रोगों के निवारण किए जाने की जानकारी दे रहे है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी व उनके सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा योग को सम्मान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। सपा प्रमुख ने सरकार बनने के बाद योग को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों में योग प्रशिक्षको की शीघ्र ही नियिक्त दिए जाने के लिये आश्वस्त किया है। उन्होंने उपस्थित बच्चो से स्वस्थ्य रहने के लिये नियमित योग करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी किसान, मजदूर, नौजवान के साथ हैं। योग संदेश यात्रा लेकर जनपद आये योगाचार्य आंजय कुमार पाठक जी महाराज द्वारा प्रदेश भर के सभी जनपदों में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सपा सरकार के दौरान छात्रों के लिए किए गये कार्या लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन व बेरोज़गारी भत्ता समेत अन्य कार्या को याद दिलाते हुए वर्ष 2022 में सरकार बनते ही इससे बेहतर कार्यां को कराए जाने को कहा। साथ ही कहा कि सपा सरकार बनते ही युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जायेगा। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धि जन-जन तक पहुंचाने व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रदेश का सीएम बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू, सदर विधानसभा अध्यक्ष स्वामी शरण पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजू साहू, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष चौधरी मंज़र यार, रहीम राईन कादरी व विद्यालय प्रबंधक अवधेश यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial