Breaking News

थाना मोतीपुर में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

Spread the love
बैठक के दौरान थानाध्यक्ष मोतीपुर आर. पी. यादव  द्वारा आगामी त्यौहार को लेकर दिया गया दिशा निर्देश
मिहींपुरवा /बहराइच : तहसील में मिहींपुरवा के थाना मोतीपुर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी त्योहारों को लेकर जारी गाइडलाइन के निर्देशों को थाना अध्यक्ष  आर पी यादव द्वारा उपस्थित मिहींपुरवा कस्बे के विभिन्न दुर्गा पूजा समिति के  कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा में कम से कम लोग सम्मिलित हो एवं जारी गाइडलाइन के अनुसार प्रशासन को मद्देनजर रखते हुए दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाए जिससे कि कोई समस्या ना हो पंडाल में सभी लोग मास्क लगाकर उपस्थित हो एवं दुर्गा पूजा में रखी जाने वाली प्रतिमा का आकार ज्यादा बड़ा ना हो बैठक के दौरान कोरोना वायरस को मद्देनजर रखते हुए थानाध्यक्ष आरपी यादव द्वारा कोरोना से बचाव हेतु दिशा निर्देश भी दिया गया बैठक के दौरान  चौकी इंचार्ज आलोक कुमार सिंह के साथ समस्त क्षेत्रों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान तहसील में  मिहींपुरवा के विभिन्न क्षेत्रों के दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी एवं नवनिर्वाचित बीडीसी इत्यादि के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial