फतेहपुर। नगर पालिका परिषद संक्रामक रोगों को फैलने से रोकने व शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। मंगलवार पालिका कर्मियों की टीम ने शादीपुर वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाकर गलियों को चकाचक करने का काम किया। साथ ही नाला एवं नालियों में जमा सिल्ट भी निकाली गई। सफाई अभियान का निरीक्षण करने के लिए ईओ मीरा सिंह पहुंची।
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़ व मो. हबीब की देखरेख में शादीपुर वार्ड में अभियान चलाया गया। अभियान का जायजा लेने के लिए अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह पहुंची। उन्होने सफाई कर्मियों को हिदायत दिया कि अभियान में लापरवाही न बरती जाए। गलियों को बेहतर ढंग से साफ-सुथरा करके नाला एवं नालियों में जमा सिल्ट निकाली जाए। उन्होने अपने सामने ही नालियों की सफाई करवाई। साथ ही कर्मियों को निर्देशित किया कि वार्डवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। जिससे वार्ड में ज्यादा गंदगी न फैल सके। इस मौके पर कार्यवाहक सफाई नायक महेश, विजय प्रकाश भी मौजूद रहे।
