फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में नव भारत मेला लगा। विभिन्न तरह के स्टाल सजे जिसमें रचनाकारों की कृतियों पर हर किसी का दिमाग नजर आया। खासकर नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तक पसंद की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल ने किया। आयोजन में मोदी जी के जीवन चरित्र विषयक प्रदर्शनी भी लगी। उत्तर प्रदेश में योजनाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी के लिए विभिन्न विभागों के स्टाल में जानकारी को दिन भर लोग नजर आए। श्रम विभाग, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रोजगार विभाग, युवा कल्याण विभाग एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आए हुए लोगों को जानकारियां दी गई। बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से उत्तर प्रदेश की उन्नति दोगुनी रफ्तार से हो रही है। प्रत्येक विधानसभा में कामों का अनुपात कई गुना हुआ है। कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाने में भाजपा अब तक की सबसे अव्वल पार्टी के रूप में उभर के सामने आई है। जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रत्येक मंडल के प्रत्येक ग्राम सभा तक युवा मोर्चा का कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा ही संगठन का पालनहार बन कर के सामने आएगा। कार्यक्रम का संचालन संयोजक एवं जिला महामंत्री प्रसून तिवारी ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विमलेश पांडे, गौरव अग्रहरी, कोमल सिंह, जिला मंत्री उदय प्रताप सिंह, सत्यम बाजपेई, राजवर्धन सिंह, नगर किशन शुक्ला, आयुष अग्रहरी, सतीश पटेल, जुगेश सिंह, अभिषेक सिंह, संदीप विश्वकर्मा, योगेंद्र अवस्थी, आशुतोष विश्वकर्मा, सचिन पांडेय, शिवम वर्मा, रणवीर द्विवेदी, अभिनव सिंह चौहान, विकास तिवारी, शिवम ओमर, अजीत भदौरिया, सौरभ अवस्थी भी मौजूद रहे।
