फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर दक्षिण के नगर अध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस की दुष्प्रचार नीति के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने राधानगर चौराहे पर कांग्रेस के पुतले को आग के हवाले कर विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। आने वाले दिनों में सभी राज्यों से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
भाजपा नगर दक्षिणी के अध्यक्ष जेपी सिंह फौजी की अगुवाई में कार्यकर्ता राधानगर चौराहे पहुंचे जहां कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। श्री फौजी ने कहा कि कांग्रेस अब ओछी राजनीति पर उतर आई है। भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का दुष्प्रचार करने में लगी है। जबकि देश व प्रदेश दिनों दिन तरक्की कर रहा है। कोविड काल में भी भाजपा सरकार ने मेहनत करके वायरस को फैलने से रोका लेकिन कांग्रेसियों ने इनमें भी राजनीति करके दुष्प्रचार करने का काम किया। उन्होने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति को अब जनता समझ गई है। अधिकतर प्रांतों में जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। आने वाले समय में कांग्रेस का सूपड़ा सभी प्रांतों से साफ हो जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा आयुष अग्रहरि, अखिलेश सिंह, अनुपम सिंह, अजीत सिंह सोनी, अभिषेक द्विवेदी, अनुपम सिंह, महेंद्र, जसवंत बिहार, कप्तान सिंह, गोरेलाल, मनोज, संदीप, गणेश, महेश, रितेश, दिनेश भी मौजूद रहे।
