फतेहपुर। दो पहिया वाहन के क्षेत्र में टीवीएस को नाम बताने की जरूरत नहीं है। यह वह ऐसी कंपनी है जो जनता को मुफीद कीमत पर बेहतर प्रोडक्ट देने का काम करती चली आ रही है। यह कड़ी में अब रेडर बाइक का नाम जुड़ने जा रहा है। यह बाइक खूबियों से भरपूर है, जो बेहतर माइलज और राइडिंग का सुखद अनुभव देगी।
मंगलवार जीटी रोड में टीवीएस कंपनी के शोरूम में रेडर भी शामिल हो गई। बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल ने फीता काटा। प्रोपराइटर वीरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि तीन वॉल्ब इंजन की यह बाइक एक लाख तीन हजार में आनरोड उपलब्ध है। एसीडी डिजिटल स्पीडोमीटर, मल्टीपल राईड्स, हेलमेट रिमाइंडर जैसी सुविधा इस बाइक में मिल रही है। बाइक लांचिंग के दौरान मैनेजर सैफ अहमद, एडी मैनेजर पंकज सिंह, अमित गुप्ता भी मौजूद रहे।
