Breaking News

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष बने अशोक, मंत्री विनोद

Spread the love

फतेहपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव में अध्यक्ष पद समेत 11 सदस्यीय कार्यकरणी का चुंनाव किया गया। संगठन के अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार व जिला मंत्री पर विनोद श्रीवास्तव का चुनाव किया गया। सभी कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकरणी के सदस्यों का फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया।
मंगलवार शहर के चित्रांश नगर स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज-झांसी खण्ड के शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि में जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री प्रयागराज/प्रांतीय पर्यवेक्षक विनोद कुमार पाण्डेय, पूर्व वित्त एव लेखाधिकारी हृदेश कुमार, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, उप्र कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष सरफराज हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष व संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद रामजन्म प्रसाद यादव, अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा रहे। संगठन की ओर से चुंनाव अधिकरियों की निगरानी में चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमें 28 कर्मचारी संगठनों के 37 घटक सदस्यों ने नवीन कार्यकरणी का चुंनाव करते हुए अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम प्रकाश तिवारी, मंत्री पद पर विनोद कुमार श्रीवास्तव को मनोनीत किया। विनोद कुमार श्रीवास्तव को लागतार चौथी बार पद की कमान सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर विष्णु शर्मा, महेश जौहरी व बाबू लाल, संयुक्त मंत्री विजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अनुपम अवस्थी, ऑडीटर धर्म सिंह यादव, संगठन मंत्री अरुणेंद्र कुमार सिंह व सांकृतिक मंत्री के पद पर श्वेता त्रिपाठी का चयन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी समेत विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न होने के पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों व पुरानी पेंशन बहाली के लिए उन्हीं राजनैतिक दलों का समर्थन किया जाएगा जो शिक्षक एवं कर्मचारियो को उनकी पुरानी पेंशन बहाल करने का अधिकार देगा। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकारों को तैयार रहने का आह्वान किया। वहीं कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच का गठन करते हुए वर्ष 2021-23 कार्यकरणी का गठन किया जिसमें संरक्षक पद पर प्रयागराज झांसी स्नातक क्षेत्र से शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी, संयोजक विनोद कुमार श्रीवास्तव, सह संयोजक विजय कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार, श्याम प्रकाश तिवारी, विष्णु कुमार वर्मा, महासचिव सरफराज हुसैन, उपाध्यक्ष आलोक शुक्ला, प्रशांत पाण्डेय, लवकुश सिंह, कोषाध्यक्ष अनुपम अवस्थी, संगठन मंत्री बाबूलाल, हृदेश कुमार, धर्म सिंह यादव को मनोनीत किया। इस मौके पर शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों के अलावा सभी विभागों के कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial