Breaking News

अपराध व भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया उत्तर प्रदेश : प्रवीण

Spread the love

फतेहपुर। हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के हथगाम-सिठौरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार समाजवादी पार्टी की ओर से जन संवाद एवं किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह बंटी ने कहा कि योगीराज में उत्तर प्रदेश अब अपराध व भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। किसानों एवं नौजवानों की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। ऐसी निकम्मी सरकार को जनता 2022 के चुनाव में करारा जवाब दे।
जिले की सीमा असनी पुल पर जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव की अगुवाई में सपाईयों ने मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह बंटी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात काफिला कार्यक्रम स्थल पहुंचा। जहां पूर्व विधायक एवं हुसैनगंज विधानसभा के प्रबल दावेदार मो. सफीर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं व आमजन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश एवं प्रदेश के हालात बद से बदतर हो गए हैं। बढ़ती महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ दी है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार लोगों को रोजगार के अवसर भी नहीं दे पाई। साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में योगी सरकार में अपराध व भ्रष्टाचार का ग्राफ बढ़ा है। जिससे अब उत्तर प्रदेश इसका गढ़ बन गया है। अपने हक की आवाज उठाने वाले किसानों व नौजवानों की आवाज को दबाने का काम इस सरकार ने किया है। किसानों के ऊपर जबरन तीन कृषि कानून लादे गए हैं। जिसका आज भी विरोध किसान कर रहे हैं। अपने चुनावी घोषणा पत्र में नौजवानों को रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा अपने वादे से मुकर गई है। इसका जवाब जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में जरूर देगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव व संचालन छात्र सभा जिलाध्यक्ष परवेज आलम ने किया। इस मौके पर दलजीत निषाद, रीता प्रजापति, जगदीश उर्फ जालिम सिंह, रूक्कू यादव, चंदन यादव, ठा. सतीश राज सिंह, पप्पू सिंह चौहान, डीजी कुशवाहा, राजू कुर्मी, जंग बहादुर सिंह मखलू, रवीन्द्र यादव, तनवीर हैदर, नेपाली यादव, रामपाल यादव, कलीम शेख, मनोज यादव, सत्यम अवस्थी, चन्द्रशेखर फौजी, अंकित यादव, यासिर सफीर, सुनील यादव, रोहित यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial