Breaking News

पूर्वांचल में पहली बार ‘बल्ली मरान निहारी’ का जायका अब आज़मगढ़ में, उद्घाटन पर छाया स्वाद और सुकून का रंग

Spread the love

आज़मगढ़: मुग़लई जायके के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है — अब दिल्ली की मशहूर ‘बल्ली मरान निहारी’ का लज़ीज़ स्वाद आज़मगढ़ में भी मिल सकेगा। शनिवार को शहर के बीचोंबीच इसका शानदार उद्घाटन किया गया, जिसमें मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. मेहराज और नगर पालिका परिषद आज़मगढ़ के चेयरमैन सरफ़राज़ आलम मंसूर ने शिरकत कर उद्घाटन किया।

इस मौके पर दिल्ली से चलकर आये मुख्य अतिथि डॉ. मेहराज डिप्टी कमिश्नर मिनिस्ट्री ऑफ़ एग्रीकल्चर ,एनआरएम सेक्शन ने कहा कि “जो चीज़ लोगों को अब तक दिल्ली और वेस्टर्न यूपी में तलाशनी पड़ती थी, वो अब हमारे अपने शहर आज़मगढ़ में मिल रही है। खाना सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि एक एनर्जी सोर्स है जो इंसान के जिस्म को ताक़त देता है। बल्ली मरान निहारी में जो प्रोटीन है, वही हमारे शरीर की असली ऊर्जा है।” उन्होंने बल्ली मरान को “फूड एनर्जी का बेहतरीन सोर्स” बताते हुए इसकी क्वालिटी और स्वाद की जमकर तारीफ़ की।

वहीं चेयरमैन सरफ़राज़ आलम मंसूर ने कहा कि “अगर दिल्ली गए और बल्ली मरान का जायका नहीं लिया तो समझिए दिल्ली का सफर अधूरा रहा। आज वही जायका हमारे शहर में है — यह हमारे लिए गर्व की बात है।” उन्होंने आगे कहा कि “मुग़लई डिशेस का नाम लेते ही जो पहला ख्याल आता है, वो है बल्ली मरान। अब आज़मगढ़ और पूरे पूर्वांचल को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि दिल्ली का असली स्वाद अब यहीं मिलेगा।”

चेयरमैन ने नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं के लिए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि “हमारी कोशिश होगी कि इस इलाके की सड़कें, नालियां और स्वच्छता व्यवस्था उत्तम रहे ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।”

वहीँ बल्ली मरान आजमगढ़ के संचालक मुशीर अहमद ने कहाकि हमने अपनी तरफ से शानदार कोशिश की है , आप लोग आइये और ज़ायके का लुत्फ़ उठाइये …

बता दें की उदघाटन कार्यक्रम में अथितियों ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की …इस दौरान मशहूर समाज सेविका और आजमगढ़ महिला उत्थान सेवा संस्थान की प्रेसिडेंट ज़रीना खातून ने मेहमानों का स्वागत किया . इस दौरान शहर इमाम , मौलाना इंतेखाब साहब ने दुआ की जिसमे सभी लोगों ने शिरकत किया …वहीँ इस उद्घाटन समारोह में बल्ली मरान के चेयरमैन भी मौजूद रहे ..उन्होंने पूर्वांचल के आजमगढ़ में अपनी पहली फ्रेंचाईज़ी खुलने से बेहद खुश नज़र आये ..और कहाकि जायके के शौकीनों को पता है कि बल्ली मरान क्या है …हमें भरोसा है कि लोग खींचे चले आयेंगे ..

वहीँ कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी निहारी के जायके की खुलकर तारीफ़ की। किसी ने कहा — “गोश्त का नर्मपन और मसालों की खुशबू दिल्ली की याद दिला गई।” तो किसी ने कहा — “आजमगढ़ में पहली बार ऐसा जायका चखा है।”

अब तक दिल्ली, लखनऊ और मेरठ जैसे शहरों में अपनी पहचान बना चुका बल्ली मरान अब पूर्वांचल में कदम रख चुका है। इसके साथ ही आज़मगढ़ बन गया है पहला ऐसा शहर जहां ‘बल्ली मरान निहारी’ का असली स्वाद मिलेगा।

कुल मिलाकर, यह सिर्फ एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन नहीं, बल्कि स्वाद और संस्कृति का संगम है — जहां दिल्ली की मुग़लई रूह अब आज़मगढ़ की मिट्टी में महकने लगी है।

ढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial