मुबारकपुर में खुला गोमती ग्रामीण निधि लिमिटेड का नया कार्यालय, 9वीं वर्षगांठ पर मिली बड़ी सौगात
स्थानीय युवाओं को रोजगार और ग्राहकों को आसान बैंकिंग का भरोसा
आजमगढ़। मुबारकपुर की जनता के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा, जब रोडवेज स्थित मेन चौक पर सिंह भवन के ऊपरी तल पर गोमती ग्रामीण निधि लिमिटेड की नई शाखा का उद्घाटन हुआ। यह अवसर कंपनी की 9वीं वर्षगांठ के दिन आया, जिससे कार्यक्रम का उत्साह दोगुना हो गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन विनीत प्रताप राय ने कंपनी की 9 साल की यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा, “हमने कठिन मेहनत से गोमती ग्रामीण परिवार को घर-घर तक पहुंचाया है। अब हमारा लक्ष्य अगले 5 वर्षों में राष्ट्रीय बैंक का दर्जा पाना है, ताकि देशभर के लोगों को सस्ती, तेज़ और आसान बैंकिंग सुविधाएं मिल सकें।”
उन्होंने बताया कि कंपनी ग्राहकों को उनके घर तक बैंकिंग सेवाएं देती है, जिससे न केवल समय की बचत होती है बल्कि उन्हें आकर्षक रिटर्न और विभिन्न बैंकिंग उत्पादों का लाभ भी मिलता है। यहां कम और लंबी अवधि के डिपॉजिट विकल्प मौजूद हैं, जिन पर कंपनी बेहतर रिटर्न का दावा करती है।

गोमती ग्रामीण निधि लिमिटेड अब तक 25,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार दे चुकी है। मुबारकपुर शाखा खुलने से स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे। वर्तमान में सेल्स मैनेजर, बैंक मित्र और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए भर्ती की जा रही है, जिसमें फ्रेशर्स का भी स्वागत है।
नई शाखा से मुबारकपुर और आसपास के लोगों को न्यूनतम KYC पर 24–48 घंटे में लोन, सुरक्षित बचत योजनाएं और तेज़, पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी। पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सेवा की गुणवत्ता और ईमानदारी कंपनी की प्राथमिकता रहेगी।
यह नई शुरुआत न केवल क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार में भी नई ऊर्जा भरेगी।
उद्घाटन समारोह में कंपनी के चेयरमैन विनीत प्रताप राय, एमडी नवनीत राय और वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष प्रजापति ने फीता काटकर शाखा को जनता के लिए समर्पित किया। इस मौके पर ऑर्गनाइज़र हेड नरेंद्र राय, हेड मैनेजर संदीप श्रीवास्तव, जोनल मैनेजर सुभाष यादव, एरिया मैनेजर नागेंद्र मौर्य, जनरल मैनेजर आर्यमन राय, एचआर मैनेजर तनय श्रीवास्तव, ब्रांच मैनेजर रणविजय, जंगबहादुर, प्रदीप, अखिल राय, अरुण, राहत और पंकज भी मौजूद रहे।
