Breaking News

प्रो. रीता बहुगुणा जोशी का जन्मदिवस जसरा में धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

प्रयागराज, जसरा — पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं इलाहाबाद लोकसभा से सांसद रही प्रो. रीता बहुगुणा जोशी का जन्मदिवस मंगलवार को जसरा स्थित ईश्वर दीन छेदीलाल इंटर कॉलेज प्रांगण में बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रो. जोशी को माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान एक विशेष पर्यावरणीय पहल “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधारोपण भी किया गया, जिसमें स्थानीय जनमानस ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्रो. जोशी ने कहा, “आपका स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। राजनीति मेरे लिए सेवा का माध्यम है, न कि पद प्राप्त करने का जरिया।” उन्होंने आगे कहा, “मेरे पिता स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी ने राजनीति को कभी व्यवसाय नहीं बनने दिया। मैं उन्हीं मूल्यों को लेकर आगे बढ़ रही हूं।”

प्रो. जोशी ने राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि, “कई लोग राजनीति में टिकट की उम्मीद से आते हैं, और जब नहीं मिलता तो कहीं नज़र नहीं आते। लेकिन बहुगुणा परिवार जनता के विश्वास के कारण सदैव समाजसेवा में अग्रणी रहा है और 24 घंटे लोगों की सेवा में समर्पित है।”

कार्यक्रम का संचालन आनंद जायसवाल ने किया तथा आभार व्यक्त किया भाजपा नेता सचिन श्रीवास्तव ने। इस अवसर पर जयशंकर मिश्रा महाराज, संत प्रसाद पाण्डेय, विभवनाथ भारती, इन्द्रनाथ मिश्र, मुकेश कोल, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, डॉ. मणिशंकर द्विवेदी, वंदना सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने प्रो. जोशी के स्वस्थ, दीर्घायु और सामाजिक योगदान की निरंतरता के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजन क्षेत्रीय राजनीति और सामाजिक समरसता का एक सुंदर उदाहरण बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial