Breaking News

सीआईबी इंडिया न्यूज़ एजेंसी के डायरेक्टर वसीम अकरम का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

प्रयागराज। यमुना नगर थाना घूरपुर क्षेत्र के गौहनिया बांदा रोड स्थित क्राइम इनफॉर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया (CIB India News Agency) के कार्यालय पर बुधवार को डायरेक्टर वसीम अकरम का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एजेंसी के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने एकत्र होकर केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी एवं मंडल अध्यक्ष परवेज आलम ने की। दोनों पदाधिकारियों ने वसीम अकरम को एक प्रेरणास्रोत और पत्रकारिता के क्षेत्र में मजबूत स्तंभ बताया। राजेश चतुर्वेदी ने कहा, “वसीम अकरम सर से हमने पत्रकारिता के कई आयाम सीखे हैं और अब भी उनसे सीखने का सिलसिला जारी है। वे हम सबके मार्गदर्शक हैं।”

मंडल अध्यक्ष परवेज आलम ने कहा कि वसीम अकरम को सिर्फ एक डायरेक्टर नहीं बल्कि सच्ची पत्रकारिता की पहचान माना जाता है। उन्होंने कहा, “वसीम सर को इस दौर के लाखों लोग पसंद करते हैं। उनके नेतृत्व में सीआईबी इंडिया न्यूज़ ने पत्रकारिता के उच्च मानकों को छुआ है। हम हर वर्ष उनका जन्म दिवस कार्यालय पर मनाते आए हैं और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।”

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश द्विवेदी ने सभी उपस्थित पत्रकारों और मेहमानों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी मेल-जोल और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने वसीम अकरम को दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कार्यालय में एक सादा किन्तु गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पत्रकारिता, समाजसेवा और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में
परवेज आलम, राजेश चतुर्वेदी, महफूज अहमद, आबिद अली, अर्पित जायसवाल, मोहम्मद फाजत, नवाज वारिस, राशिद हयात, राजकरण पटेल, मुकेश द्विवेदी, नियामत हुसैन, मोहम्मद अशफ, मोहम्मद कमर, राजेश कुशवाहा सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सबने एकजुट होकर वसीम अकरम के साथ फोटो खिंचवाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial