Breaking News

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष का शहर में जगह-जगह स्वागत

Spread the love

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मो. अलीक खान उर्फ कल्लू के प्रथम जनपद आगमन पर शहर सीमा से लेकर विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। जुलूस का समापन पार्टी कार्यालय में हुआ। जहां सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने एकजुटता का पाठ पढ़ाया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मो. अलीक खान उर्फ कल्लू का प्रथम जनपद आगमन हुआ। पार्टीजनों ने शहर सीमा नऊवाबाग पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात जुलूस में शामिल वाहनों का काफिला शहर के आबूनगर, बाकरगंज, ज्वालागंज, पीरनपुर, वर्मा चौराहा, आईटीआई रोड, पटेलनगर चौराहे से कचेहरी रोड, एसपी आवास रोड, जेल रोड से पार्टी कार्यालय पहुंचकर समापन हुआ। समापन पर सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टीजनों ने एक बार फिर जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के साथ भाजपा सरकारें काम कर रही हैं। योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय भी अब भाजपा से जुड़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। पार्टी को मजबूत करने के लिए वह गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। जल्द ही संगठन की जिला कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, पंकज त्रिपाठी, सभासद दिवाकर अवस्थी, रूमान, रमीज, फैजान रिजवी, अजहर उद्दीन, आमिर खान, मृदुल अवस्थी, मोबीना वारसी, प्रिंसू तिवारी, पंकज मिश्रा, ओम मिश्रा, आसिफ, खुशनुमा बानो, मंसूर पठान, चंद्रिका पांडेय, मो. अहमद, मेराज, अनूप सिंह, अंकित मिश्रा, सुगंध शुक्ला, लाल मोहम्मद, असद खान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial