Breaking News

सत्ता परिवर्तन करने का बेसब्री से इंतजार कर रही जनता : राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज

मिशन 2022 फतह करने के लिए जी-जान से जुटे सपा कार्यकर्ता
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी की जनादेश यात्रा की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, डकैती अपने चरम पर है। सत्ता परिवर्तन करने के लिए प्रदेश की जनता बेसब्री से 2022 का इंतजार कर रही है। उन्होने उपस्थित सपाईयों का आहवान किया कि मिशन को फतह करने के लिए सभी कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाएं। जनादेश यात्रा का जिले की सीमा कटोघन टोल प्लाजा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। यात्रा को सफल बनाने के लिए जिले की सभी विधानसभाओं के संभावित प्रत्याशियों ने भीड़ एकत्रित करके ताकत का एहसास कराया।
मिशन 2022 को फतह करने के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से जनादेश यात्रा निकाली जा रही है। प्रयागराज जनपद में प्रवास करके यात्रा राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज की अगुवाई में जिले पहुंची। जनपद सीमा कटोघन टोल प्लाजा पर उपस्थित सपाईयों ने यात्रा में शामिल पार्टीजनों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात खागा, थरियांव, बिलंदा, हस्वा के अलावा शहर सीमा लोधीगंज, पक्का तालाब, भिटौरा बाईपास में भी सपाईयों ने रोक कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा जब जिले की सीमा पर पहुंची तो स्थानीय सपाईयों के साथ-साथ जिले की सभी छह विधानसभाओं के संभावित प्रत्याशी अपने वाहनों व समर्थकों के साथ यात्रा में शामिल हो गए। सैकड़ों की संख्या में वाहन कार्यक्रम स्थल जमालपुर स्थित एक इंटर कालेज पहुंचे। जहां यात्रा एक सभा में तब्दील हो गई। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव एवं आयोजन जिला सचिव राजू साहू ने किया। कार्यक्रम आयोजक श्री साहू ने राष्ट्रीय महासचिव का 51 किलो की माला व प्रतीकात्मक साइकिल भेंटकर स्वागत किया। तत्पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो गई है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। महंगाई अपने चरम सीमा को पार कर गई है। गृहस्थी का बजट बिगड़ने के साथ-साथ लोगों की आय भी कम हुई है। जिससे अब परिवार चलाने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा तक की व्यवस्था कर पाना अभिभावकों के लिए मुश्किल हो रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। लूट, हत्या, डकैती व बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगा पाने में सरकार के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन नाकाम है। ग्रामीण क्षेत्रों की बात की जाए तो किसान भी खुशहाल नहीं है। न तो समय पर खाद, बीज उपलब्ध हो रहा है और न ही पानी मिल रहा है। जिससे किसानों को खेती-किसानी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि अब जनता योगी सरकार के झूठे वादों को समझ चुकी है और बेसब्री से सत्ता परिवर्तन करने के लिए 2022 का इंतजार कर रही है। उन्होने सपाईयों का आहवान किया कि एकजुटता के साथ गांव-गांव जाकर पूर्ववर्ती सपा सरकार की उपलब्धियां व योजनाओं को गिनाने का काम करें। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए कोई कोर कसर न छोड़ें। इस मौके पर महामंडलेश्वर सत्यात्मानंद जी महाराज, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद, पूर्व सांसद डा. अशोक पटेल, पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, पूर्व विधायक मो. सफीर, संतोष द्विवेदी, हाजी रजा, हाजी रफी अहमद, ठा. सतीश राज सिंह, जगदीश उर्फ जालिम सिंह, अरूणेश पांडेय, बलिराज उमराव एडवोकेट, सुरेन्द्र सिंह यादव, दलजीत निषाद, वीरेन्द्र यादव, नफीस उद्दीन, चौधरी मंजर यार, राजू कुर्मी, वंदना राकेश शुक्ला, जंग बहादुर सिंह मखलू, रवीन्द्र यादव, केतकी सिंह यादव, रीता प्रजापति, नफीसा बानो, अनु मिश्रा, कविता अग्निहोत्री, संगीता राज पासी, कुश वर्मा, इंद्रसेन यादव, हीरालाल साहू, जेपी यादव, अरूण कुमार सोनकर, तनवीर हुसैन, ठा. उदय सिंह, मो. साबिर एडवोकेट, मुलायम सिंह यादव, परवेज आलम, यासिर सफीर, कलीम शेख, अंकित यादव भी मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.