Breaking News

चोरी के माल व तमंचों के साथ तीन गिरफ्तार

Spread the love

फतेहपुर। दो दिन पूर्व खखरेरू थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए थाना पुलिस ने चोरी के माल व तमंचों के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
बताते चलें कि दो दिन पहले भैरमपुर गांव में अज्ञात लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। गुरूवार की रात खखरेरू थाना प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण सरोज अपने उपनिरीक्षकों व सिपाहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी कमलेश सोनकर, विजय कुमार रैदास निवासीगण रतनपुर व हैदर अली पुत्र लाल मोहम्मद निवासी पौली को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया चांदी, एक सोने की लाकेट के साथ दो तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, अनीश कुमार सिंह, शमी अशरफ शेख, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल राजेश तिवारी, शशिशेखर राय, रामकृष्ण धाकड़ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial