Breaking News

अखिलेश यादव के साथ शमा वसीम ने किया मुलाकात , सियासत में मच गई हलचल

Spread the love

आजमगढ़ जिले के गोपालपुर से सपा के विधायक रहे पूर्व मंत्री वसीम अहमद की पत्नी शमा वसीम की क्षेत्र में सक्रियता ने कईयों की साँसे रोक दी हैं। शमा वसीम ने अपने लक्ष्य को लेकर लोगों से मुलाकात करना शुरू कर दिया है , लोगों ने भी उनको हाथों हाथ लेना शुरू कर दिया है

आम जनता के रुझान से यह बात साबित हो रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह विधानसभा गोपालपुर  प्रतिनिधित्व करती हैं ,तो स्व. वसीम अहमद जैसे बेदाग़ नेता की कमी पूरी की जा सके। कुछ पुख्ता सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि अखिलेश यादव ने भी शमा वसीम को इस बार के चुनाव में मौका देने की बात कही है।

शमा वसीम को मौका मिलने की उम्मीद थी ताजा समीकरणों को देखते हुए बढ़ गई है। शमा वसीम को अगर मौका मिला तो निश्चित तौर पर इमानदार छवि के नेता रहे स्वर्गीय वसीम अहमद की विरासत को बढ़ाने का काम करेंगी इस बार उत्तर प्रदेश की राजनीति में ओवैसी की एंट्री के बाद से वैसे भी समाजवादी पार्टी इस बार मुसलमानों पर खासा मेहरबान रहेगी , जिसको देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि शमा वसीम को भी मौका मिलेगा और क्षेत्र की जनता ने भी शमा वसीम के जनसंपर्क के दौरान जो विश्वास दिखाया उससे साबित होता है की जनता इस बार स्वर्ग स्वर्गीय वसीम अहमद के द्वारा की गई सेवाओं को ध्यान में रखकर इस विधानसभा चुनाव में गोपालपुर से शमा वसीम को मजबूत करने का काम करेंगे।

इससे बात को और बल मिला की जब वह अपने पुत्र वसीम अहमद के घनिष्ठ सहयोगी अनीस अहमद के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने पहुँची। सोशल मीडिया पर यह फोटो जैसे ही वायरल हुई फिर यह बात तेजी से चर्चा में गयी कि शमा वसीम गोपालपुर से वसीम अहमद का विकल्प हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial