Breaking News

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत

Spread the love

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश मंत्री व क्षेत्रीय मोर्चा प्रभारी के नेतृत्व में स्वागत जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों पर घूमा। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर कमेटी के पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमाशंकर साहू, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह राजपूत, क्षेत्रीय मोर्चा प्रभारी डा. वीरेन्द्र कुमार साहू ने शिरकत की। मोर्चा के प्रांतीय व क्षेत्रीय नेताओं के साथ नवनियुक्त कमेटी के पदाधिकारी नऊवाबाग बाईपास से डाक बंगला, तांबेश्वर रोड, बुलेट चौराहा, अवंतीबाई चौराहा, विद्यार्थी चौराहा से पटेलनगर चौराहा, शादीपुर, स्टेशन रोड, हरिहरगंज, कलक्टरगंज, वर्मा तिराहा, पहुंचे। जहां से काफिला कार्यक्रम स्थल पहुंचा। जहां मोर्चा पदाधिकारियों की परिचय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमाकांत वर्मा ने की। बैठक से पूर्व अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रान्तीय व क्षेत्रीय नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। जिससे आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार बनवाई जा सके। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह पटेल, महेन्द्र कुमार सिंह, अभय सिंह यादव, अमित शर्मा, शिवपूजन सिंह राजपूत, प्रवीण पटेल, जिला महामंत्री श्याम सिंह यादव, अमित शिवहरे, जिला मंत्री प्रियेंद्र पटेल, शिव प्रकाश साहू, प्रदीप कुमार प्रजापति, सर्वप्रिय शिवहरे, डा. अरविंद प्रजापति, कामता प्रसाद मौर्य, जिला कार्यालय प्रभारी डा. गीता मौर्य, जिला कार्य समिति सदस्य उपेन्द्र कुमार मौर्य, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश मोदी, जिला शोध प्रमुख डा. रामभक्त वर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नीलेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अभिजीत पटेल के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial