आजमगढ़ :- सिधारी थाना क्षेत्र में सुदर्शन साड़ी सेंटर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। रात करीब 9:30 बजे आग लगने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया….। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया..। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया…।
घटना सिधारी थाना क्षेत्र की है, जहां सुदर्शन साड़ी सेंटर में रात को अचानक आग लग गई…। स्थानीय लोगों ने जब दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं, तो उन्होंने तुरंत दुकान के मालिक राम दर्शन यादव को सूचना दी…।
राम दर्शन यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकान रात 8 बजे बंद की थी और घर चले गए थे। लेकिन करीब 9:30 बजे उन्हें स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही राम दर्शन मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
दुकान के मालिक राम दर्शन यादव ने कहा, “दुकान में लगभग 12 लाख रुपये का माल था, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि आग कैसे लगी।”
पुलिस ने कहा है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
आग लगने से हुए नुकसान का आकलन जारी है। यह घटना स्थानीय व्यापारियों के लिए एक चेतावनी है कि ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
आग लगने की घटनाएं व्यापारियों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गई हैं। प्रशासन और स्थानीय व्यापारी सुरक्षा उपायों पर ध्यान दें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
