Breaking News

आजमगढ़: चोरी की गई विद्युत मोटर के साथ दो गिरफ्तार, अवैध असलहा और नकदी बरामद

Spread the love

आजमगढ़ : थाना जहानागंज पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की गई विद्युत मोटर समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अवैध असलहा, जिंदा कारतूस, नकदी और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
दिनांक 6 नवंबर 2024 को ग्राम कोढ़वा निवासी सागर चौहान ने थाने पर तहरीर दी थी कि अज्ञात चोर उनके ट्यूबवेल से 2 हॉर्स पावर की मोटर चुरा ले गए। इस पर थाना जहानागंज में मुकदमा संख्या 576/2024 धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
दिनांक 16 दिसंबर 2024 को उ0नि0 मदन गुप्ता को सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटर और अन्य सामान के साथ रामरास्ट्रीय पुलिया के पास खड़े हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पिंटू पुत्र राजेन्द्र राम (42 वर्ष), निवासी टिसौरा, संदीप यादव पुत्र रामकिशुन यादव (25 वर्ष), निवासी नेतपुर के रूप में हुई है । इनके पास से 01 अवैध देसी तमंचा (315 बोर), 01 जिंदा कारतूस (315 बोर), 610 रुपये नकद चोरी की गई मोटर और एक सफेद धातु की पायल बरामद किया गया है
थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial