Breaking News

दस वर्षों से बेरोजगारी बढ़ गई हैं सरकार के पास रोजगार नहीं: रमाकांत यादव

Spread the love

 रिपोर्ट – परवेज आलम 

प्रयागराज :- यमुना पार जसरा ब्लाक के सुजोना ग्राम सभा में समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष यमुना पार रमाकांत यादव ने अध्यापक व टीचरों को सम्मानित करने के बाद कहा कि सरकार के पास कोई रोजगार नहीं है जो नवयुवकों को दें सकें नौकरी के लिए परीक्षा तो होती हैं मगर कहीं पेपर लीक हो जाता हैं तो कहीं वेकैंसी कोर्ट में लटक जातीं हैं ऐसे में हर गांव में बेरोजगार की संख्या बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर हमारी फसल की कीमत टाइम से नहीं मिल पाती,खादी और डीएपी के लिए किसान परेशान रहता हैं।
जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव ने अपने वक्तव्यों में कहा कि घूरपुर से प्रतापपुर रोड़ एकदम से क्षतिग्रस्त हो चुकी है हम लोगों ने कइ बार सांसद से लेकर विधायक तक से कहा मगर अफसोस है कि सरकार के पास धन ही नहीं बचा जिससे सड़क निर्माण हों सकें । इस दौरान प्रधान रणजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव, सुरेंद्र कुमार, गोपाल आदिवासी, अशोक कुमार, रामविलास, रामानंद यादव, श्याम कांत, जितेन शर्मा, राजू पटेल, नाजिया सुल्तान, मास्टर अमरदीप, राजीव लोचनलन यादव, राजेंद्र आदिवासी, कन्हैया लाल आदिवासी, राकेश कुमार आदिवासी, पूनम पांडे, शशि जायसवाल मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial