Breaking News

पी.के.एस. पब्लिक स्कूल- चिरैयाकोट में ‘समन्वय 2.0 ,विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन…

Spread the love

पी.के.एस. पब्लिक स्कूल- चिरैयाकोट में ‘समन्वय 2.0
विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बच्चों के विज्ञान प्रदर्शनी को देखकर आश्चर्य में पड़े डी.आई.ओएस
अपनी मेहनत और विजन से इस गुलशन को सींच रहा हूँ – परवेज़ अहमद खान
ब्यूरो रिपोर्ट – वसीम अकरम
मऊ जिले चिरैयाकोट स्थित पी.के.एस. पब्लिक स्कूल में 15 दिसंबर 2024 को विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और विज्ञान और कला के प्रति गहरी समझ का प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों, मॉडलों और कला का प्रदर्शन किया, जिनमें सौर ऊर्जा, रोबोटिक्स, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित उत्कृष्ट मॉडल शामिल थे।
इस विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि रमेश कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, विद्यालय के संस्थापक परवेज अहमद खान, व्यवस्थापक दानिश अहमद खान और प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित करके किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देकर की। इस प्रदर्शनी में क्षेत्रीय विज्ञान विशेषज्ञों और अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था।
विद्यालय के प्रबंधक परवेज़ अहमद खान ने कहा: आज समन्वय 2.0 के माध्यम से हम अपने छात्रों को एक नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि हमारे छात्र शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करें और अन्य गतिविधियों में भी अपना सर्वश्रेष्ठ दें। उन्होंने कहाकि मैंने इस ग्रामीण अंचल में विद्यालय बनाने के लिए इस लिए सोचा कि जो मध्यम तबका है , उसके बच्चे कैसे बड़े – बड़े स्कूलों में पढ़ेंगे.उन्होंने कहाकि हालांकि उन्होंने आजमगढ़ जिले में अपनी ज़िन्दगी के 24 साल बिजनेस करते हुए बिताए हैं …मैं चाहता तो वहां भी विद्यालय बना सकता था , लेकिन मैंने अपने क्षेत्र को चुना और आज मैं यहाँ शिक्षा की ज्योति जलाने में लगा हूँ .
मुख्य अतिथि डी.आई.ओएस. मऊ रमेश कुमार सिंह ने विद्यालय के कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और हुनर की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया है, जो प्रशंसनीय है। ख़ास तौर पर वो बच्चों की एक टीम द्वारा बनाए गए हेलमेट और अंधे व्यक्तियों के लिए सेंसर वाला चस्मा देखकर गदगद नज़र आये . उन्होंने विद्यालय के शिक्षक और प्रबंधक को भी बधाई दी, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विशिष्ट अतिथि चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव (जिला समन्वयक, मऊ) ने कहा: मैं सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं। इनका भविष्य उज्ज्वल है और मैं प्रबंधन व शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई देता हूं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश मिश्रा ने कहा: आज समन्वय 2.0 के अवसर पर हमारे विद्यालय में एक नए युग की शुरुआत हुई। मैं सभी अतिथियों, शिक्षकों, और छात्रों को सफल कार्यक्रम के लिए हार्दिक बधाई और धन्यवाद देता हूं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उनके प्रोजेक्ट्स के लिए पुरस्कृत किया गया और उनके नवाचार कौशल की सराहना कर उनका उत्साह वर्धन भी किया गया।
विद्यालय के व्यवस्थापक दानिश अहमद खान ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी और सभी अभिभावकों और अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial