Breaking News

आजमगढ़ में पटाखे चलाने से मना किया तो चाकू और सरिया से हुआ हमला!

Spread the love

रिपोर्ट – वसीम अकरम 

आज़मगढ़ :- बिलरियागंज थाना क्षेत्र में दीपावली के दिन बड़ा हादसा हो गया . दरअसल थाना क्षेत्र के पिपरहा गाँव में दीपावली के दिन पटाखे चलाने से मना करने पर दो पट्टीदारों में खूनी विवाद हो गया , जिसमे एक पक्ष ने चाकूबाजी करते हुए 4 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया , जबकि 2 लोगों को सरिया मारकर घायल कर दिया . इस घटना असे अफरा – तफरी मच गयी . पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दिया . घटना के विषय में बताते हुए एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि कल 31 अक्टूबर को बिलरियागंज थाने पर पुलिस को लगभग  8 बजे सूचना मिली कि पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी है , जिसमे सरिया और चाकू से एक दूसरे पर हमला किया गया …मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है . उन्होंने कहाकि इस मामले में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके मुताबिक़ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी .

बहरहाल पीड़ितों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है , इलाज करा रहे घायलों ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर कर लिया है ..और कार्यवाही करने की बात कही है . घायल युवक अमित ने बताया कि हमारे पट्टीदार के घर लोग हमारे घर के सामने पटाखा फोड़ रहे थे . हमने जब उन्हें मना किया तो वो लोग एक राय होकर चाकू और सरिया से हमला कर दिया . अमित ने कहाकि चाकू से मेरे गर्दन पर वार किया गया , मेरे पिता की पीठ में वार किया गया , एक छोटे बच्चे के हाथ पर वार कर उसका अंगूठा काट दिया .

वहीँ इस घटना में घायल अमित के पिता हरिश्चंद्र ने बताया कि हमारे पट्टीदार हमारे घर के सामने आकर पटाखे चला रहे थे , हमने मना किया तो गुस्से में आकर उन लोगों ने मेरे बड़े भाई , मुझे , मेरे बेटे समेत कुल 6 लोगों को बुरी तरह से चाकू और सरिया मारकर घायल कर दिया . हम लोग उन्हें समझा रहे थे , लेकिन वो लोग हमला और मारपीट करने की नीयत से ही ऐसा कर रहे थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial