Breaking News

आज़मगढ़ में ज़मीनी विवाद में युवक की निर्मम हत्या , आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

खबर आज़मगढ़ जिले से , जहाँ आज दिनदहाड़े एक ह्त्या से सनसनी मच गयी . इस घटना से पुलिस प्रशासन के भी हाथ – पाँव फूल गए . दरअसल सिधारी थाना क्षेत्र के चौबाना मोहल्ले में ज़मीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मामूली कहासुनी के बाद धारदार हथियारों से हमला कर दिया , जिसमे दीपू चौधरी नाम के एक युवक की मौत हो गयी है . इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं . जिन्हें स्थानीय ओपल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है …मृतक दीपू चौधरी के चाचा छोटेलाल चौधरी भी इस घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए . इस घटना के विषय में एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि ज़मीन के एक विवादित टुकड़े को लेकर ये घटना हुई , जिसमे दीपू चौधरी नाम का एक 32 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हुए था , जिसको अस्पताल पहुंचाया गया ,जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी . उन्होंने बताया की इस वारदात के मुख्य अभियुक्त समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है .
वहीँ घायल छोटेलाल ने बताया कि हमारा पड़ोसी से हमारा ज़मीनी विवाद चल रहा था . उन्होंने कहाकि हमारे पड़ोसी ने हमारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा किया हुआ था , जिसका न्यायालय में मुकदमा चल रहा था. छोटेलाल ने कहाकि हमारे पड़ोसी प्रमोद चौबे की माँ के नाम 1976 में 32/32 की ज़मीन का बैनामा हुआ ..आरोप है कि चौबे परिवार ने ज्यादा ज़मीन कब्ज़ा कर लिया ..उसी का मुकदमा चल रहा था . जब भी ये निर्माण करने का प्रयास करते तो हम पुलिस को सूचना देते थे तो पुलिस वाले किसी को भी निर्माण करने से मना कर समझा – बुझा कर चले जाते थे . आज 5 से 6 की संख्या में लोगों ने मिलकर मेरे भतीजे को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया . छोटेलाल ने बताया कि कुछ बाहरी लोग भी इस हमले में शामिल थे . इस घटना में पीड़ित पक्ष की तरफ से 4 – 5 लोग घायल बताये जा रहे हैं . पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन और योगी सरकार से आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की माँग की है .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial