Breaking News

आजमगढ़ में पेंट और केमिकल से बनाया जा रहा था नकली खोया और मिठाई

Spread the love

 आजमगढ़ :- कोतवाली पुलिस ने नकली खोया और मिठाई बनाकर आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 50 कुंटल से अधिक नकली खोया बरामद किया है,जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के धर्मूनाला पर प्रवेश मौर्या की गोदाम,कोट मोहल्ला और कोतवाली नगर के ही प्रधान अवधेश कुमार यादव की गोदाम में इस नकली मिठाई का निर्माण विगत एक वर्ष से हो रहा था,जिले का खाद्य विभाग सिर्फ सैंपलिंग के नाम पर खानापूर्ति करता रहा, आरोपी पेंट और केमिकल से निकली मिठाईयों का निर्माण कर रहे थे,नकली मिठाई की फैक्ट्री में काम करने वाले आधा दर्जन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है,पूछतॉछ में आरोपियों ने इस बात को स्वीकार किया कि जिन दीपावली के त्योहार में बड़ी संख्या में मिठाइयों की दुकानों से आर्डर मिल रहे थे,ऐसे में बड़ी संख्या में कारीगरों को लगाकर नकली मिठाइयों का निर्माण कराया जा रहा था,इन नकली मिठाईयों के खरीददार शहर से लेकर बाजारों तक के बड़े-बड़े व्यापारी होते थे, जिले के सठियांव, बूढ़नपुर, अतरौलिया, कप्तानगंज के साथ शहर की कई बड़ी मिठाईयों की दुकानों पर इन मिठाईयों की सप्लाई होती थी,इस बारे में एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल का कहना है कि आरोपियों से पूछतॉछ कर इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है,जो भी लोग इन आरोपियों से मिठाईयां खरीदते थे। उनके विरूद्ध भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी,गिरफ्तार आरोपी पेंट और केमिकल से डोडा बरफी, पेड़ा और मिल्क केक का निर्माण करते थे। इसके साथ ही मिठाईयों में कलर देने के लिए भी जहरीले पेंट का इस्तेमाल किया करते थे,जिससे कैंसर होने का खतरा रहता है। आरोपियों के कब्जे से 25 कुंतल मिल्क केक, 15 कुंतल डोडा बरफी और 10 कुंतल से अधिक पेड़ा जब्त किया गया है,मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल भी लिया है, एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल का कहना है कि कोतवाली पुलिस को जिले में नकली मिठाई फैक्ट्री के बारे में सूचना मिली, इस सूचना पर पुलिस टीम ने जिला प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी किया है,जहां से 50 कुंतल से अधिक नकली खोया और मिठाईयां बरामद की गई हैं,आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोडियम फार्मेलडेहाइड, सल्फर ऑक्सीलेट, भारी मात्रा में पेंट भी बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial