Breaking News

आजमगढ़। महाराणा प्रताप सेना ने राज्य सम्मलेन किया आयोजित ….

Spread the love

आजमगढ़। महाराणा प्रताप सेना के तत्वावधान में नगर स्थित गरूण होटल के सभागार राज्य सम्मेलन व पदाधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इसके पहले सेना प्रमुख बिजेन्द्र सिंह द्वारा मंचासीन भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, यशवंत सिंह, कमलाकांत सिंह, भागवत तिवारी आदि को महाराणा प्रताप की फोटो और अंगवस्त्रम भेंटकर अतिथियों को सम्मानित किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि शूरवीर, स्वाभिमानी महाराणा प्रताप के साथ-साथ सामाजिक समरसता के प्रतीक युग पुरुष थे।  आज समाज में उनकी अलख जगाने के लिए हम महाराणा प्रताप सेना के बिजेन्द्र सिंह को बधाई देते है।
सेना प्रमुख बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान के प्रतीक है और उन्हीं के आदर्शो पर चलकर संगठन पूरे समाज को राष्ट्रवाद के सूत्र में पिरोना चाहता है। उन्होंने बताया कि आगामी 19 जनवरी 2025 को संगठन द्वारा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। समारोह में बिजेन्द्र सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष अनिल सिंह को मनोनीत किया।
संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने दीनानाथ को प्रदेश संगठन मंत्री, रामपलट विश्वकर्मा को प्रदेश सचिव, सूर्यभान सिंह प्रदेश प्रभारी, राजेन्द्र प्रताप सिंह को यूपी संयोजक, शिवम सिंह को प्रदेश महासचिव, प्रदेश के सोनभद्र जिले का जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, गाजीपुर का जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, अयोध्या मंडल का संरक्षक रामकेर सिंह, बलिया प्रभारी के लिए शंशाक शेखर पांडेय के नाम की घोषणा किया। इसके साथ ही देवरिया का प्रभारी कैप्टन देवानंद तिवारी, माधवेन्द्र प्रताप सिंह शाही को गोरखपुर प्रभारी, प्रिस सिंह को मऊ अध्यक्ष, गाजीपुर का जिलाध्यक्ष व राजेश सिंह को भदोही का जिलाध्यक्ष घोषित किया। साथ ही संगठन के महिला इकाई का विस्तार करते हुए जौनपुर का प्रदेश सचिव रेखा, प्रियंका को जौनपुर का महासचिव घोषित किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, भागवत तिवारी ने कहाकि आज समाज को ऐसे संगठन ने आवश्यकता है। जिसके दम पर ही हम अपने गौरवशाली इतिहास की रक्षा कर  सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी प्रतिनिधि कमलाकांत सिंह व संचालन प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने किया। सम्मेलन में संगठन के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी उमेश सिंह राठौर ने हल्दी घाटी की मिट्टी को शत शत बार प्रमाण की प्रस्तुति से सभी का मनमोह लिया।
इस अवसर पर अशोक सिंह, भागवत तिवारी, वीरभद्र प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, डा सुधीर कुमार श्रीवास्तव, अच्युतानंद त्रिपाठी, दिनेश खंडेलिया, सुरेश यादव, जया सिंह,शिवम तिवारी सुरेश सिंह, अंशुमन राय, महादेव यादव, अनिल राय, महादेव यादव, बलराम सिंह, महेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial