Breaking News

आज़मगढ़ में नेता जी को याद कर सपाइयों ने संकल्प , 2027 में अखिलेश को बनायेंगे मुख्यमंत्री ..

Spread the love

खबर आज़मगढ़ जिले से है , जहाँ शोषित, पीड़ित, वंचितों की आवाज, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्मविभूषण, नेताजी मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गयी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी गरीब, पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिलाओं, किसानों,छात्रों, नौजवानों के लिए आजीवन संघर्ष किए। किसानों के नेता के रूप में धरतीपुत्र की संज्ञा दी गई। उन्होंने अपनी मेहनत व संकल्प व संघर्ष के बदौलत राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल किया।जब भी उन्हें सरकार में आने का मौका मिला उन्होंने सभी वर्गों के लिए जनहित व कल्याणकारी कार्य किया। लोगों ने कहा कि आज तक उनके जैसा किसानों की बात करने वाला कोई नेता पैदा नहीं हुआ। मुलायम सिंह यादव जैसे नेता सदियों बाद पैदा होते हैं।
इस दौरान पार्टी के लोगों ने संकल्प लिया कि नेता जी के सपनों को पूरा करने के लिए 2027 में उत्तर प्रदेश की सरकार बनाकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बना कर रही नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीँ सपाइयों ने वर्तमान भाजपा सरकार पर दमन, अत्याचार, शोषण और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया ।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष- हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, जाकर अपने बूथों को मजबूत करें। पीडीए के संदेश को जन-जन तक बात करने का काम करें यही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि सभा में सांसद-दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विधायक- आलमबदी आजमी ने कहा कि नेता जी के विचारों संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता,उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial