Breaking News

आज़मगढ़ : भाजपा लालगंज ने बनाया 1 लाख 15 हज़ार सदस्य …

Spread the love

आज़मगढ़ : भाजपा लालगंज ने बनाया 1 लाख 15 हज़ार सदस्य …

भारतीय जनता पार्टी लालगंज के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक ब्लॉक सभागार तहबरपुर में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व सदस्यता प्रभारी गोरखपुर क्षेत्र जय प्रकाश निषाद रहे।
सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस चरण में ज्यादा से ज्यादा प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

जय प्रकाश निषाद ने कहा कि दूसरे चरण की सदस्यता अभियान समाप्त होते ही 16 से 31 अक्टूबर तक पार्टी सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चलाएगी। पार्टी ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर पांच-पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है।
समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के लोग लगातार जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से हमें लोगो तक पहुंचकर विपक्ष के झूठ और भ्रम को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों ने क्यू आर कोड से सदस्य बनाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया, वह अभियान के दूसरे चरण में अपना लक्ष्य प्राप्त कर लें।

जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा दूसरे चरण में ग्रुुप सदस्यता के माध्यम से समूह में लोगों को पार्टी से जोड़ना है। इसके लिए चौराहों, नुक्कड़ों, कॉलेज परिसरों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे।

साथ ही शिक्षक, चिकित्सक, खिलाड़ी, अधिवक्ता, गीतकार, संगीतकार, साहित्यकार, चित्रकार, इंजीनियर सहित विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों को भाजपा का सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक कम सदस्यता वाले सभी बूथों पर भी सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भाजपा से जोड़ा जाए।

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय,सदस्यता संयोजक हनुमंत सिंह,सहसंयोजक अजय यादव,जिला मंत्री प्रमोद राय,शैलेंद्र यादव,अभिषेक सिंह,मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय,बृजेश राय,उमाकांत तिवारी,रजनीकांत त्रिपाठी,विक्रांत सिंह,राजेश सिंह,राजू राजभर,ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह,विजय विश्वकर्मा,दीपक सिंह आदि उपस्थित रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial