Breaking News

ज़मीनी विवाद बन गया जान का दुश्मन , मरने से पहले बताया हमलावरों का नाम

Spread the love

रिपोर्ट – मोतीलाल स्वर्णकार, कौशांबी

कौशांबी :-  सराय अकिल कोतवाली अंतर्गत ग्राम अकबराबाद गुहौली मे 2 अक्टूबर बुधवार की शाम को किसी बात को लेकर महाराज दिन यादव व कुलदीप यादव के बीच कहासुनी हुई थी वही कहा सुनी को लेकर 3 अक्टूबर बृहस्पतिवार को सुबह 6:00 बजे पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर कुलदीप यादव पुत्र केमल यादव व महाराज दिन यादव पुत्र केमल यादव एक दूसरे को गाली गलौज करते करते मारपीट करने लगे जैसे ही मारपीट की खबर दोनों के घर में पहुंची दोनों लोगों के परिजन आकर झगड़े के को शांत करने के लिए बीच बचाव करने लगे लेकिन तभी अंशु यादव पुत्र महराजदीन यादव उम्र 17 वर्ष ने लोहे की रॉड से संदीप यादव 16 वर्ष पुत्र कुलदीप के यादव के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिससे उसके गर्दन व पेट पर गम्भीर चोट आने से गिर पड़ा। सरॉय अकिल पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर अंशू यादव को गिरफ्तार करते हुए परिजनों के साथ संदीप यादव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय मंझनपुर भेज दिया। सराय अकिल कोतवाली निरीक्षक सुनील कुमार सिंह कहना है कि पुराने परिवारिक विवाद के चलते घटना हुई है मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो लोगों की तलाश पुलिस कर रही है जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial