Breaking News

आज़मगढ़ में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या ..

Spread the love

एक तरफ तो योगी सरकार अपराधियों और अपराधों पर लगाम लगाने का भरसक प्रयास कर रही है . वहीँ दूसरी तरफ अपराधी अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं और लगातार प्रदेश में दुस्साहिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं . बता दें कि आज़मगढ़ में मनबढ़ बदमाशों ने घर के बाहर बरामदे में लेटे हुए एक पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी . इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है . घर और पास – पड़ोस के लोग चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान की गोली मारे जाने की आशंका जता रहे हैं . ये घटना अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गाँव में उस वक़्त घटी जब पूर्व प्रधान श्री राम चौहान अपने घर के बाहर बरामद में लेटे हुए थे तभी अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर उनकी ह्त्या कर दिया और मौके से फ़रार हो गए . घटना की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी पहुंचे . मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुट गयी है .
पूर्व प्रधान के बगल में लेटे हुए एक द्वियांग सतिराम ने बताया कि रात में हमलावर कब आये , कब ह्त्या कर फरार हो गए इसकी उन्हें भनक तक न लगी . जानकारी के मुताबिक़ पूर्व प्रधान की पत्नी अपने दूसरे घर पर सोयी थी . सुबह होने पर उन्हें घटना के विषय में जानकारी हुई कि उनके पति की ह्त्या हो चुकी है . इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी और लोगों ने पुलिस को सूचना दी . सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी है . एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने घटना के विषय में बताते हुए कहाकि पुलिस जांच में जुटी है कि इस हत्याकांड की क्या वजह हो सकती है . उन्होंने कहाकि अपराधी किसी भी सूरत में नहीं बचेंगे .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial