Breaking News

आजमगढ़ : बहु ने सास को मार – पीटकर किया घायल

Spread the love

आज़मगढ़ :-  हाय रे कलयुग ..ये कैसा समय आ गया है …पुलिस कप्तान आजमगढ़ कार्यलय पर आज एक महिला रोते – बिलखते पहुंची और कहाकि साहब मेरी बहु ने मुझे मारकर मेरा हाथ तोड़ दिया है ..वो अक्सर ही मुझे पीटती है ..कंधरापुर थाना क्षेत्र के भोर्रा मकबूलपुर निवासी घायल अजीजुनिशा ने कहाकि साहब मैं थाने पर भी गयी थी लेकिन वहां मेरी कोई भी सुनवाई नहीं हुई …इस वजह से बहु का मन और बढ़ गया है ..और उसने मुझे मारकर मेरा हाथ ही तोड़ दिया है ..
हाथो में प्लास्टर लिए दर दर की ठोकरें खा रही और न्याय की आस में एसपी दरबार पहुंची एक बुज़ुर्ग महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि मकान हड़पने की नियत से पड़ोसी से मिलकर उसकी बहु आए दिन उसे प्रताड़ित करती रहती है….बहू ने परिवार के सभी सदस्यों का जीना दुश्वार कर दिया है…. इसको लेकर गांव में पंचायत भी हो चुकी है…बुज़ुर्ग महिला ने आरोप लगाते हुए कहाकि बुधवार को बहू ने मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया….ऊपर से थाने में सुनवाई करने की बजाय पुलिस ने बीती रात से पीड़िता बुज़ुर्ग महिला  के पति और बेटे को थाने में बैठा कर रखा है…. घायल बुज़ुर्ग महिला  ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांचकर उचित कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial