Breaking News

आर्टिका – ई रिक्शा के आमने सामने टक्कर में ई रिक्शा सावर मां की मृत्यु बेटा घायल

Spread the love

रिपोर्ट – मो. शकीब अंसारी 

खबर आज़मगढ़ ज़िले के मुबारकपुर से है जहाँ मुबारकपुर सठियांव मुख्य मार्ग भटौरा गांव पेट्रोल पंप के पास रविवार को अल सुबह छ बजे आमने सामने आर्टिका व ई रिक्शा टक्कर में ई रिक्शा सावर महिला की मृत्यु व उसका पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मां को मृत्यु घोषित कर दिया तो गम्भीर रूप से घायल बेटा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।चालक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जिससे उसका नाम व पता नहीं चल सका।

      मुबारकपुर के मोहल्ला पुरा रानी निवासनी नजरून निशा 45 वर्ष पत्नी शमशाद अपने पुत्र आरिफ 25 वर्ष के साथ वाराणसी जाने के सुबह पांच बजे घर से निकली थी। मुबारकपुर रोडवेज पहुंचने पर वाराणसी की बस जा चुकी थी ऐसे में मां बेटे दोनों ई रिक्शा पकड़ कर सठियांव बस पकड़ने के लिए जा रहे थे। इस दौरान अभी भटौरा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे कि सामने से चार पहिया आर्टिका गाड़ी से ई रिक्शा की भिड़ंत हो गई।इस टक्कर में ई रिक्शा चालक व इस पर सावर महिला नजरुन निशा व उसका पुत्र आरिफ तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। ई रिक्शा चालक को घटना स्थल से ही जिला अस्पताल भेज दिया गया जबकि गम्भीर रूप से घायल मां व पुत्र को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर पर ले जायेगा जहां चिकित्सकों ने मां मृत्यु घोषित कर दिया तो पुत्र प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत चिंताजनक होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतिका अपने पुत्र को साथ लेकर वाराणसी रिस्तेदारी करने जा रही थी। मृतिका के पास तीन पुत्रियां व  दो पुत्र बतया जाता है। मृतिका का पति बुनकर है। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे ले लिया लिखा पढ़ी करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial