Breaking News

योग करने से बीमारियों से होता है बचाव – सूरज प्रकाश श्रीवास्तव

Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लालगंज के हर मंडल में 10 वा योग दिवस मनाया। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने तहबरपुर मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय के साथ टीकापुर में योग किया।

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि योग करने से बीमारियों से बचाव होता है। जो व्यक्ति योग करता है वह हमेशा निरोग रहता है। हमे योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आइए हम अपनी आंतरिक शक्ति को खोजें और आत्म-खोज के मार्ग पर चलें। योग का अभ्यास आपको सामंजस्य, लचीलापन और शांति प्रदान करता है।
योग का प्राचीन ज्ञान आपको शारीरिक कल्याण, मानसिक स्पष्टता और आध्यात्मिक विकास की ओर मार्गदर्शन देता है योग की परिवर्तनकारी शक्ति को अपने दिनचर्या में जरूर अपनाएं। आप सभी को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस अवसर पर मनोज राय,आशुतोष राय,चंद्रजीत सिंह,मयंक श्रीवास्तव,रवि यादव,अजय यादव,राजेश राय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial